Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
UP से बांग्लादेश का संद‍िग्ध आतंकी अरेस्ट, फर्जी पासपोर्ट बनवाकर रह रहा था

लखनऊ.यूपी एटीएस ने रव‍िवार काे मुजफ्फरनगर से संद‍िग्ध आतंकी अब्दुल्ला को अरेस्ट क‍िया। एटीएस के एडिशनल एसपी बृजेश श्रीवास्तव की अगुआई में ये कार्रवाई की गई। बांग्लादेश का रहने वाला अब्दुल्ला प‍िछले 6 साल से देवबंद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे ज‍िलों में ज्यादा एक्टिव था। आतंक‍ियों को शेल्टर देता था अब्दुल्ला...
- आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया क‍ि अब्दुल्ला फर्जी डोमिसाइल सर्टिफिकेट (निवास प्रमाण पत्र), फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत में रह रहा था। वो आतंकियों को शेल्टर देता था और उनकी आईडी तैयार करने का काम कर रहा था।
- मौजूदा वक्त में वो मुजफ्फरनगर के कुटेसरा में एक महीने से रह रहा था। इससे पहले वो सहारनपुर में देवबंद के अम्बेहटा शेख में 2011 से रह रहा था। यहीं से उसने फर्जी आईडी के आधार पर अपना पासपोर्ट बनवा लिया।
बांग्लादेश‍ियों को भारत में रहने के ल‍िए करता था मदद
- आईजी एटीएस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में अब्दुल्ला ने बताया कि वो देवबंद में रहकर खासतौर पर बांग्लादेशियों को भारत में सुरक्ष‍ित रूप से रहने में मदद कर रहा था।
- मामले में 3 लोगों को भी पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि अब्दुल्ला बांग्लादेश के बैन आतंकी ग्रुप अंसारुल्ला बांग्ला टीम से जुड़ा है।
शामली से दाे संद‍िग्ध ह‍िरासत में
- वहीं, शामली से भी एटीएस ने लोकल पुलिस की मदद से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों, बांग्लादेशी आतंकी मॉड्यूल्स के बताए जा रहे हैं। शामली के थानाभवन एर‍िया में स्थ‍ित ए‍क मदरसे से दोनों को पकड़ा गया है।
ये सामान हुए बरामद
# फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट
# 4 मोहरें- प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, तहसीलदार और निर्वाचन अधिकारी
# 13 आईडी
यूपी एटीएस की कार्रवाई में पकड़े गए ये संद‍िग्ध
- 8 मार्च: लखनऊ में संद‍िग्ध आतंकी सैफुल्ला मारा गया।
- 20 अप्रैल:यूपी एटीएस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 4 ISI एजेंट अरेस्ट।
- 3 मई: ISI एजेंट आफताब फैजाबाद से और अल्ताफ मुंबई से पकड़ा गया।
- 4 मई: ISI एजेंट जावेद मुंबई से अरेस्ट।
- 8 जुलाई: बिजनौर से संद‍िग्ध आतंकी काजिर अरेस्ट।
- 17 जुलाई:लश्कर का कमांडर सलीम खान मुंबई से अरेस्ट।

Share This News :