Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे युवाओं को संबोधित

ग्वालियर । भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा पीढ़ी में स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृति को संजोये रखने के लिये बुधवार 9 अगस्त को सायं 5 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के सभागार में शहर के युवाओं के लिये युवा सम्वाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा । मुख्यमंत्री इस अवसर पर युवाओं को भ्रष्टाचार, आंतकवाद, जातिवाद और साम्प्रादायिकता भारत छोड़ो का संकल्प दिलायेंगे।
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे प्रदेश में एकसाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान शहर के युवाओं को मुख्यमंत्री चौहान से प्रश्न पूछने का अवसर भी प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सायं 6.00 बजे दूरदर्शन और आकाशवाणी के मध्यप्रदेश के सभी केन्द्र तथा एफ.एम. रेडियो के सभी चैनलों पर किया जायेगा। इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर भी भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और सेना के अधिकारियों के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को भी शामिल हेतु आंमत्रित किया गया है। युवा संवाद कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के कक्षा 11वीं व 12वीं तथा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की भागीदारी हेतु कलेक्टर जिला ग्वालियर राहुल जैन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। कार्यक्रम में एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड एवं मां तुझे सलाम के विद्यार्थियों के अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों को विशेष रूप से आंमत्रित किया गया है। युवा संवाद कार्यक्रम में अनेक देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी विद्यार्थियों द्वारा दी जायेगी।

Share This News :