Home > मनोरंजन ,
सेंसर बोर्ड चीफ 'संस्कारी' निहलानी की छुट्टी, गीतकार प्रसून जोशी को जिम्मेदारी

सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी को हटा दिया गया है. उनके बदले गीतकार प्रसून जोशी को चेयरमैन बनाया गया है. एक्ट्रेस विद्या बालन को सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाया गया है. à¤¬à¤¤à¤¾ दें कि हाल के दिनों में बतौर सेंसर बोर्ड चीफ निहलानी à¤•े कुछ फैसलों पर सवाल उठा था. खासकर फिल्मों को सर्टिफिकेट देने और उनमें कट्स के सुझाव के कारण वे अक्सर चर्चाओं में रहे हैं.मोदी सरकार के आने के बाद सेंसर बोर्ड के चीफ के तौर पर निहलानी की नियुक्ति हुई थी. इसके बाद वे लगातार विवादों में रहे. फिल्मों में सीन काटने को लेकर अक्सर वे बॉलीवुड सितारों के निशाने पर रहे. यहीं कुछ विवाद हैं, जिनके कारण वे चर्चा में रहे.

Share This News :