Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री की पहल पर दिल्ली में होगा थैलेसिमिक बच्चों का इलाज

भोपाल : 

डॉ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से दतिया जिले के थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में सहायता प्राप्त होगी। आज दतिया से इस रोग से ग्रस्त कुछ बच्चों को दिल्ली रवाना किया गया। इस आनुवांशिक रोग का कारण बच्चे के माता-पिता दोनों का थैलेसीमिया माईनर से ग्रस्त होना है। पति-पत्नी में से किसी एक के थैलेसीमिया माईनर से प्रभावित होने की दशा में आने वाली पीढ़ी में यह बीमारी नहीं आती है। विवाह पूर्व थैलेसीमिया माईनर रक्त परीक्षण करवाकर परिवारों को इस भयावह और बेहद खर्चीली बीमारी से बचाया जा सकता है।

मंत्री डॉ. मिश्र ने पूर्व वर्षों में थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के तहत दतिया सहित प्रदेश के अन्य जिलों में नाटक मंचन के माध्यम से भी लोगों को इस रोग से सचेत करने के प्रयास किए हैं। à¤°à¥‹à¤— के स्थायी उपचार के लिए अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण (बोन मेरो ट्रांसप्लांट) करवाना होता है। यह उपचार भारत के दो-तीन स्थानों पर ही उपलब्ध है।

Share This News :