Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया मेदांता पहुंचे, कालूखेडा का हालचाल जाना

ग्वालियर। हार्ट प्रॉब्लम के चलते दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा को देखने गुरुवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर से विधायक के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेंदाता के डॉक्टरों से चर्चा कर बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। 
लंदन यात्रा से लौटने के बाद गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार सुबह सीधे दिल्ली के मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुंगावली विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेदांता अस्पताल के प्रबंधन के आला डॉक्टरों से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने विधायक कालूखेड़ा के छोटे भाई केके सिंह कालूखेड़ा व पुत्री गरिमा सिंह से भी चर्चा की। गौरतलब है कि विधायक कालूखेड़ा हार्ट अटैक के चलते भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनकी हालत बिगड़ने पर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This News :