Home > मनोरंजन ,
'भयंकर परी' करेगी अब

मुंबई: शमा सिकंदर ने हाल ही में अपना बोल्ड ट्रांसफॉर्मेशन दिखा फैंस को सरप्राइज किया है। अब वह जल्द ही एक और शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं। खबर है कि, शमा जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत 'बिग बॉस 10' के एक्स कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के साथ नजर आएंगी। शमां ने फिल्म के सैट से एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो गौरव के साथ रोमांटिक पोज में नजर आ रही हैं।शमा सिकंदर की शॉर्ट मूवी 'सैक्सोहॉलिक' मार्च, 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें शमा ने सेक्स एडिक्ट वुमन का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने को-स्टार के साथ कई किसिंग और बोल्ड सीन दिए। इस मूवी के बारे में शमा ने बताया था, 'एक साधारण लड़की के लिए ऐसे सीन करना आसान नहीं था, पर मैंने मूवी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ की।' शमा के मुताबिक, इस मूवी में काम करने का उनका मकसद बॉलीवुड में बिग ब्रेक की तलाश है। लंबे समय बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में लौटने का फैसला किया है।"

Share This News :