Home > मनोरंजन ,
दीपिका, प्रियंका ने अमिताभ और रणवीर को भी छोड़ा पीछे

मुंबई. à¤‡à¤¨ दिनो बॉलीवुड दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा सबसे सफल अभिनेत्री मानी जा रही है. दीपिका और प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने जलबे बिखेर रही हैं. कमाई के मामले में भी दोनों टॉप पर हैं. लेकिन सबसे ज्यादा कमाई के मामले में दीपिका ने प्रियंका को पछाड़ दिया है. फोर्ब्स मैगजीन की 2017 में सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप 10 बॉलीवुड कलाकारों की लिस्ट में दो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जगह बना सकी हैं.

लिस्ट में पहले नंबर पर 'रईस' शाहरुख खान हैं. दीपिका 1.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ छठे स्थान पर है, जबकि प्रियंका और दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह 1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं. दोनों अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की है.

फोर्ब्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों जैसे 'फैन', 'दिलवाले' और 'जब हैरी मेट सेजल' ने कुछ खास कमाई नहीं की थी.

शाहरुख ने विज्ञापनों और उनके अपने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सफल प्रोजेक्ट की मदद से 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 3.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है.

सलमान उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, वह इस सूची में 3.7 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं.सलमान ने विज्ञापनों के साथ साथ फिल्म 'सुल्तान' की सफलता से लाभ कमाया है.

सलमान के बाद इस सूची में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार हैं. 'खिलाड़ी' स्टार 3.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं. उनकी कई फिल्में हिट रही हैं, जिनमें 'जॉली एलएलबी 2', 'नाम शबाना' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' शामिल है.

फिल्म 'दंगल' की अभूतपूर्व सफलता के साथ आमिर 1.25 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं.एक्ट्रेस रितिक रोशन 1.15 करोड़ डॉलर कमाई के साथ टॉप 5 में शामिल हैं.

फोर्ब्स के अनुसार, मेगास्टार अमिताभ बच्चन 90 लाख डॉलर और रणबीर कपूर 85 लाख डॉलर की कमाई के साथ नौवें और 10वें स्थान पर हैं.

Share This News :