Home > मनोरंजन ,
नवाजुद्दीन ने इस मूवी में दिए हैं ऐसे हॉट सीन

सिनेमाघरों में चल रही 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैन्स को काफी पसंद आई है. नवाजुद्दीन की एक्टिंग के साथ-साथ इस फिल्म की खास बात है फिल्म में पहली बार नवाजुद्दीन का इतने अधिक बोल्ड सीन करना à¤†à¤ªà¤•ो बता दें कि फिल्म की शूटिंग रेड लाइड एरिया में भी हुई है. लखनऊ के रेड लाइड एरिया में फिल्म के सीन्स को शूट करने के लिए मेकर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाबू नाम के शूटर का रोल अदा कर रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है और साथ ही जेम्स बॉन्ड की कई फिल्में भी देखी हैं.नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म में बांग्ला एक्ट्रेस बिदिता बाग हैं. कंटेंट को लेकर सेंसर बोर्ड ने फिल्म में पूरे 48 कट लगाए थे, हालांकि बाद में फिल्म सर्टिफिकेशन अपीलेट ट्रिब्यूनल (एफसीएटी) ने सिर्फ आठ मामूली कट के साथ फिल्म को मंजूरी दे दी थी.नवाजुद्दीन का देसी रोमांटिक स्टाइल लोगों को पसंद आ रहा है. नवाज अपने रफ एंड टफ किरदार को मेंटेन करते हैं.फिल्म की कहानी नवाजुद्दीन और दूसरे कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ तय हुई एक शर्त के इर्द गिर्द घूमती है.

Share This News :