Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
कुरथरा पहुंच जनसम्पर्क मंत्री लोगों से रूबरू हुए

दतिया। जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरथरा पहुंचे। उन्होंने अनुसूचित जाति बस्ती में स्थानीय जन से भेंट की उनकी समस्यायें सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। 
इस दौरान ग्रामीणजन ने पांच लाख के सामुदायिक भवन की मांग की। जनसम्पर्क मंत्री ने आपसी सहमति से स्थान चिन्हित करने के उपरांत सामुदायिक भवन बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वीर सिंह यादव, जीतेन्द्र कमारिया, मनीराम अहिरवार, पातीराम अहिरवार, राजाराम अहिरवार, नंदकिशोर भारती, रामकिशन आदि ने जनसम्पर्क मंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया। 

Share This News :