Home > मनोरंजन ,
प्रेगनेंट हुए अक्षय कुमार

कई दिनों से अक्षय कुमार अजीबोंगरीब ट्वीट कर रहे थे. कभी कहते कि खट्टा खाने का मन कर रहा है, कभी कहते नर्वस हूं, तो कभी पेट में किक स्टार्ट होने की बात करते. खिलाड़ी कुमार के ये सभी ट्वीट देखकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे थे. लेकिन अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. जी हां, अक्षय के सभी फैंस के लिए खुशखबरी है कि वे प्रेगनेंट हैंं. अब आप सोच रहे होंगे अक्षय और प्रेगनेंट. अरे, अरे..इससे पहले आप दिमाग पर जोर लगाएं, सच से पर्दा उठाते हैं. दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही टीवी पर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से कमबैक करने वाले हैं. वह इस कॉमेडी शो को होस्ट करते हुए दिखेंगे.. बताते चलें कि यह वहीं आइकॉनिक शो है जिसने देश को राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी, सुनील पाल और कपिल शर्मा जैसे दिग्गज कॉमेडियन दिए. अक्षय इससे पहले खतरों के खिलाड़ी और डेयर टू डांस जैसे शोज टीवी पर होस्ट कर चुके हैं.

Share This News :