Home > मनोरंजन ,
फिर बिखरेगा देव-सोनाक्षी के प्यार का रंग

सोनी के पॉपुलर टीवी शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के ऑफ एयर होने के बाद देव और सोनाक्षी के फैंस काफी मायूस थे. लेकिन उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर है कि जल्द ही यह शो दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी करने वाला है. इस शो के अचानक ही बंद होने की खबर जैसे ही फैंस तक पहुंची थी उन्होंने सोशल मीडिया पर मेकर्स से शो बंद ना करने की अपील की थी. पब्लिक डिमांड पर मेकर्स ने शो को दोबारा वापस लाने का फैसला किया है.

. मेकर्स का कहना है उम्मीद है शो को अब पहले से ज्यादा सफलता मिलेगी. हम स्टोरीलाइन में बदलाव नहीं कर रहे हैं. हम शूटिंग वहीं से शुरू करेंगे जहां से खत्म की थी. शो की स्टारकास्ट में भी कोई बदलाव नहीं आएगा. हालांकि शो की टाइमिंग अभी फिक्स नहीं हुई है. लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि शो की पब्लिक डिमांड को देखते हुए इसे प्राइम टाइम स्लॉट दिया जाएगा.

Share This News :