Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
पीयूष गोयल होंगे नए रेलमंत्री, सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर कहा- THANKS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कैबिनेट विस्तार में बड़ा फेरबदल किया है. इस विस्तार में तीन राज्यमंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट में जगह दी है वहीं अपनी सरकार में 9 नए राज्यमंत्रियों को जगह दी है.

कैबिनेट विस्तार में सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय ले लिया गया है. सूत्रों की मानें तो अब पीयूष गोयल रेलमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे.

बता दें कि पिछले महीने एक के बाद एक हुए तीन रेल हादसों के बाद सुरेश प्रभु ने पीएम मोदी को अपना इस्तीफा दिया था लेकिन पीएम ने उनसे इंतजार करने के लिए कहा था. माना जा रहा है कि इन हादसों के चलते ही सुरेश प्रभु को मंत्रालय से हटाया गया है.

मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर रेलवे में कार्यरत 13 लाख से अधिक परिवारों का उनके सहयोग, प्यार ौर गुडविल के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि वह इन यादों को हमेशा अपने दिल के करीब रखेंगे.

Share This News :