Home > मनोरंजन ,
मुंबई छोड़ने से पहले प्रियंका पहुंचीं दिलीप कुमार के पास

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में इतनी बिजी हैं, कि वह मुंबई सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही आती हैं. बीते दिनों वह मुंबई में ही थीं और जब वह वापस अमेरिका जा रही हैं, तो इससे पहले उन्होंने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार से मुलाकात की. à¤‰à¤¨à¤•ी सेहत काफी खराब है. उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. हालांकि अब वह घर पर ही आराम कर रहे हैं. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा मुंबई से जाने से पहले उनका हाल-चाल लेने पहुंची.वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट में खासी व्यस्त हैं. एबीसी टीवी सीरीज क्वांटिको में उन्होंने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है. इसके बाद से उन्हें लगातार नये प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं. साल 2018 और 2019 में उनकी दो फिल्में रिलीज होंगी. इनमें से एक है ए किड लाइक जेक और इसंट इट रोमांटिक फिल्म.

Share This News :