Home > मनोरंजन ,
'वीरे दी वेडिंग' के सेट पर सोनम-करीना

 à¤¬à¥‰à¤²à¥€à¤µà¥à¤¡ अभिनेता सोनम कपूर ने हाल ही में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वे आज  à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ में हैं। इससे लगता है कि जल्द ही यहां फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है।बता दें सोनम कपूर के अलावा फिल्म से करीना कपूर खान भी जुड़ी हैं। इस फिल्म में वह भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। खास बात ये है कि प्रेग्नेंसी के बाद ये करीना कपूर खान की पहली फिल्म है। उन्होंने बीते साल दिसंबर में ही बेटे तैमूर को जन्म दिया था। à¤—ौरतलब है कि वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी अहम रोल में होंगे। ये चार दोस्तों की कहानी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा दिल्ली में ही शूट होना है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। यह पहली फिल्म है जिसमें सोनम और करीना साथ दिखेंगे।इसे सोनम की बहन रिहा और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुछ समय पहले करीना और स्वरा को एकता कपूर के ऑफिस में देखा गया था। बताया गया कि वह फिल्म के लुक टेस्ट के लिए वहां पहुंचे थे। 

Share This News :