Home > मनोरंजन ,
प्रियंका ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

मुंबईः सितंबर का महीना अपने सुहाने मौसम की वजह और तमाम बड़े त्योहार आने के कारण काफी खूबसूरत होता है। ऐसे में आपकी पसंदीदा मैगजीन पर आपकी पसंदीदा एक्ट्रैस का बेहतरीन पोज वाला कवर फोटो देखने को मिल जाए तो मैगजीन पूरे महीने अपने मेज पर रखी ही रहेगी। दरअसल इस बार बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने इस महीने को और भी खूबसूरत कर दिया है।हॉलीवुड में अपना कदम दमा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वोग मैगजीन के कवर पेज पर नज़र आने वाली हैं। इसके लिए प्रियंका ने बहुत ही हॉट फोटोशूट कराया है।प्रियंका की हॉट फोटोशूट की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका का बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है। प्रियंका इस तस्वीर में हॉल्टर नेक बिकिनी टॉप में नज़र आ रही हैं।

Share This News :