Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी बडौनी में सात परिवारों को आर्थिक सहायता

जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के सात परिवारों को आर्थिक मदद दी। मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया जिले के बडौनी नगर में शोक संतप्त परिवारों में जाकर प्रभावित परिजनों को सांत्वना और आर्थिक सहायता प्रदान की। जनसंपर्क मंत्री ने तीन परिवारों को तीन लाख पाँच हजार की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए तथा एक परिवार को एक लाख 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने अन्य तीन जरूरतमंद परिवारों को भी दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इन परिवारों में श्री बनमाली परिहार, श्री मुरारी गुप्ता, श्री मनोज कोरी, श्री हरवंश गोस्वामी, श्री नरेश पाल, श्री पप्पू यादव आदि के परिवार शामिल हैं। मंत्री डॉ. मिश्र ने इन परिवारों के सदस्य के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

बड़ौनी प्रवास के दौरान जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री किशोर सूत्रकार, श्री मुकेश बेडर, श्री रामस्वरूप सेन, श्री जीतू कमरिया, श्री विनय यादव, श्री मुकेश यादव, श्री बलदेवराज बल्लू, श्री विजय झंडागुरू, सुश्री किरण गुप्ता, सुश्री कुमकुम रावत, सुश्री रामलली दांगी, श्री क्रांति राय,श्री आकाश बेडर, श्री सोनू इटोरिया, श्री सुमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बड़ौनी प्रवास के दौरान श्री महेन्द्र सिंह बुंदेला के निधन पर उनके निवास पहुँचकर स्व. श्री सिंह के पुत्र श्री चंद्रभान सिंह को सांत्वना दी।

Share This News :