Home > मनोरंजन ,
सलमान के जीजा को नहीं करना इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस

कई समय से ये खबरें आ रही हैं कि सलमान जल्द ही अपनी बहन अर्पिता के पति à¤†à¤¯à¥à¤· शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। आयुष की डेब्यू फिल्म को लेकर वैसे आए दिन नई-नई खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन अब जो खबर आ रही है उसे सुनकर आप चौंकेंगे जरूर। दरअसल, सलमान आयुष के अपोजिट टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेना चाहते हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि आयुष ने मौनी के साथ काम करने से मना कर दिया है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष, मौनी के साथ फिल्म नहीं करना चाहते। आयुष चाहते हैं कि उनकी डेब्यू फिल्म में उनके साथ या तो कोई फेमस एक्ट्रेस हो या फिर कोई नई एक्ट्रेस। कहा जा रहा है कि आयुष की इस डिमांड के बाद से सलमान काफी परेशान हो गए हैं क्योंकि एक तरफ आयुष हैं और दूसरी तरफ मौनी रॉय जो उनकी अच्छी दोस्त हैं।

Share This News :