Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने किया संभागीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

दतिया । जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने 63वीं संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का स्वाशासी पीजी काॅलेज दतिया के रत्ननंदिता आॅडीटोरियम हाॅल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद डाॅ. भागीरथ प्रसाद विशेष रूप से मौजूद थे। 
कार्यक्रम के दौरान जनसम्पर्क मंत्री व सांसद द्वारा खेल ध्वज फहराया गया एवं खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा की। क्षेत्रीय सांसद डाॅ. भागीरथ प्रसाद ने बच्चों को खेल भावना से खेलने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की बात करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, डाॅ. रामजी खर, विपिन गोस्वामी, योगेश सक्सैना, जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पाराशर, कुंजबिहारी गोस्वामी व विभिन्न जिलों से आए कोच व खिलाड़ी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। 

Share This News :