Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
PMO ने टॉम ऑल्टर को दी श्रद्धांजलि, सिनेमा में उनके योगदान को किया याद

जाने-माने एक्टर टॉम ऑल्टर का शुक्रवार रात मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया. वह कैंसर से जूझ रहे थे.  कुछ दिन पहले ही उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी थी. बताया गया था कि टॉम को एक प्रकार का स्किन कैंसर था. वह कैंसर की चौथी स्टेज में थे.

मुंबई के सैफी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. टॉम ने सिर्फ टीवी और फिल्मों में ही नहीं, थियेटर में भी लंबे समय तक काम किया है. एक समय में वह स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रहे. उनके निधन पर महेश भट्ट से लेकर रामचंद्र गुहा तक फिल्म, खेल और राजनीति जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिनेमा की दुनिया में उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया है.

अभिनेता अर्जुन कपूर ने जुबान संभाल के फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा है कि उनके बचपन की कई यादें टॉम अल्टर से जुड़ी हुई हैं.

रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म बैंगिस्तान का जिक्र किया है, जिसमें उन्हें टॉम के साथ काम करने का मौका मिला था.

महेश भट्ट ने भी टॉम ऑल्टर के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा है-

Goodbye to you my trusted friend!

एक्टिंग में मिला था गोल्ड मेडल

टॉम ने 1974 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे से एक्टिंग में ग्रेजुएशन के दौरान गोल्ड मेडल हासिल किया था. 67 साल के टॉम ने टीवी शोज के अलावा 300 के करीब फिल्मों में भी काम किया है. उन्हें खासतौर पर मशहूर टीवी शो जुनून में उनके किरदार केशव कल्सी के लिए जाना जाता है. 1990 के दशक में यह टीवी शो लगातार पांच साल तक चला था.

Share This News :