Homeव्यापार ,
RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, दिसंबर तक करना होगा इंतजार

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एम.पी.सी.) की दो दिवसीय बैठक में आज रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को 6 प्रतिशत पर जबकि रिवर्स रेपो रेट को 5.75 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। हालांकि आर.बी.आई. ने एस.एल.आर. 0.5 फीसदी घटाकर 19.5 फीसदी किया है। बैंक के इस कदम से सस्‍ते कर्ज का इंतजार और लंबा हो गया है।

अगली बैठक 5-6 दिसंबर को
आर.बी.आई. ने वित्त वर्ष 2018 के लिए जी.वी.ए. अनुमान 7.3 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी किया है वहीं सी.आर.आर. 4 फीसदी पर कायम है। रिजर्व बैंक ने अक्टूबर-मार्च में रिटेल महंगाई दर 4.2-4.6 फीसदी रहने का अनुमान दिया है। जनवरी-मार्च 2018 और अप्रैल-जून 2018 में रिटेल महंगाई दर 4.6 फीसदी रहने का अनुमान है। जनवरी-मार्च 2019 में रिटेल महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है। आर.बी.आई. की अगली मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5-6 दिसंबर के दौरान होगी।

Share This News :