Home > मनोरंजन ,
आज दुल्हन बनेगी साउथ की ये एक्ट्रेस, गोवा में जुटेंगे फिल्मी सितारे

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु, नागा की मंगेतर हैं. इसी साल हैदराबाद में दोनों की सगाई हुई थी. कहा जा रहा था कि शादी सामान्य तरीके से होगी, पर अब खबर है कि शादी पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. यह किसी शाही शादी जैसा ही है.6 अक्टूबर को शादी का फंक्शन और मेहंदी की रस्म एक ही दिन रखी गई है और ये दोनों ही इवेंट गोवा में होंगे. 3 बजे मेहंदी का प्रोग्राम और 6 बजे शादी की रस्म शुरू होगी. शादी में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे. इसमें दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी ही आएंगे. 9 अक्तूबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा. रिसेप्शन में टॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां दोनों को आशीर्वाद देने पहुंच सकती हैं.हिंदू और क्रिश्चियन रिवाजों दोनों ही रीति में समंथा और चैतन्य जन्म-जन्म तक साथ निभाने की कसम खाएंगे. हिंदू परंपरा के मुताबिक़ शादी होगी जिसमें समंथा, चेतन्या के दादी की साड़ी पहनेंगी तो क्रिश्चियन वेडिंग के लिए उन्होंने खास ड्रेस डिजाइन करवाई है. शादी में होने वाला खर्च 10 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. शादी की तैयारियां करने के लिए वेडिंग प्लानर पहले से ही गोवा पहुंच चुके हैं. à¤–बरों के मुताबिक समांथा और नागा शादी के बाद अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके 40 दिन लंबे हनीमून पर जाएंगे.  हनीमून से लौटने के बाद समांथा, शिवकार्तिकेयन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी. 

Share This News :