Home > अपना शहर ,
दो घंटे धरना देकर कांग्रेस ने मंत्री पवैया का विरोध किया

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार को फूलबाग चैराहे पर मुंगावली महाविद्यालय के प्राचार्य को निलंबित किए जाने के खिलाफ धरना दिया।
मुंगावली गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय के दलित प्राचार्य अहिरवार को निलंबित किए जाने तथा कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार को फूलबाग चैराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ दो घंटे का धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने सरकार को दलित विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ही दलितों को अधिकार संपन्न बनाया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दलित विरोधी है इसे मंत्री जयभान सिंह पवैया ने आज दलित प्राचार्य को निलंबित करके जगजाहिर कर दिया है। धरने में अशोक शर्मा, रश्मि पंवार, रघुराज सिंह राजपूत, प्रेम सिंह कौरव, अशोक सिंह, चंद्रमोहन नागौरी, सरोज मिश्रा, महाराज सिंह पटेल, आनंद शर्मा, वीरेन्द्र सिंह तोमर, केसी सिंह राजपूत, कमलेश कौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। संचालन लतीफ खान ने किया।

Share This News :