Home > अपना शहर ,
निर्माणाधीन पड़ाव आरओबी से जनवरी में अवागमन शुरू करायें : कलेक्टर

ग्वालियर । निर्माणाधीन पड़ाव रेलवे ओवरब्रिज का शेष काम तेजी से पूर्ण करायें, जिससे नई साल की शुरूआत से ही इस पुल पर आवागमन शुरू हो जाए। यह निर्देश कलेक्टर राहुल जैन ने सेतु निर्माण निगम के कार्यपालन यंत्री को दिए। कलेक्टर अंतरविभागीय समन्वय बैठक में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे के अधिकारियों से सतत् समन्वय बनाकर इस काम को पूरा करायें। 
सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर ने दो दिन के भीतर विभागवार सूख मेन्युअल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्वालियर जिले को सूखा प्रभावित जिला घोषित कर दिया गया है। शासन ने सभी विभागों से सूखा मेन्युअल के आधार पर  à¤‡à¤•जाई रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्रों में मांगी है। कलेक्टर जैन ने निर्देश दिए कि सूखे को ध्यान में रखकर नल-जल योजना और हैण्डपम्पों का संधारण तत्काल किया जाए। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारियों को हिदायत दी कि पेयजल स्त्रोतों के विद्युत कनेक्शन कदापि न काटें। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन आंगनबाड़ियों में पोषण आहार वितरण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। 
बैठक में सीएम हैल्पलाइन, लोक सेवा के प्रकरणों का निराकरण तथा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्कूलों के निरीक्षण कार्य की भी समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर शिवराज वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 

Share This News :