Home > अपना शहर ,
समस्याओं का निराकरण तत्परता से कराया जाएगा: डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने वार्ड 18 के दीनदयाल नगर, सेक्टर-बी में आयोजित जनचैपाल कार्यक्रम में कहा कि इस क्षेत्र की सड़क, सीवर, पानी एवं बिजली की समस्या प्राथमिकता के आधार पर हल करवाई जाएगी। जो विश्वास आप लोगों ने मुझ पर जताया है, यहां बुलाकर स्वागत किया, उस पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ंूगा।
जन चैपाल कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण कराने का आश्वासन दिया तथा दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जहां भी स्ट्रीट लाईट की समस्या हैं, उसे दूर करवाया जाएगा, हर गली में उजाला हो, इसके लिए लाईटें लगवाई जाएंगी। आप जब भी कोई समस्या बताएंगे, उसे तत्परता से हल करवाउंगा। हमारा लक्ष्य है क्षेत्र में विकास व प्रगति के काम तेजी से हों।
कार्यक्रम में डाॅ. सिकरवार का स्वागत शशिकांत शर्मा, एल.बी. गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, अम्बिका प्रसाद शर्मा, गजेन्द्र सिंह रावत, रज्जू सिंह वैश्य, राजेश वर्मा, डी.एस. भदौरिया, बृजकिशोर सिंह, शिवराम सिंह तोमर, अशोक चैहान, चन्द्रपाल सिंह, सोबिन शर्मा, चन्द्रभान सिंह, भारत सिंह तोमर, मनोज तोमर, राधेकृष्ण त्यागी, नबल सिंह कुशवाह, चन्द्रभान जोशी आदि कई लोग शामिल रहे। 
 
अन्नकूट का हुआ आयोजन: à¤µà¤¾à¤°à¥à¤¡ क्र. 56 में भाजपा नेता एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में न्यू पारस विहार काॅलोनी में दीपावली मिलन समारोह व अन्नकूट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कौरव ने की। 
इस मौके पर डाॅ. सिकरवर ने सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वार्ड के विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इस वार्ड में कोई समस्या नहीं रहेगी। हम-सब एक दूसरे के दुख-सुख के साथी हैं और रहेेगें। कार्यक्रम का संचालन राजू चैरसिया ने किया। 
कार्यक्रम में चतुर सिंह कौरव, अवधेश कौरव, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, सतेन्द्र शर्मा, बाॅबी सोनी, राकेश यादव, धर्मेन्द्र तोमर, के.के. शर्मा, अनीस मंसूरी, दिनेश पाराशर, प्रताप परिहार, धर्मवीर जाटव, शिशुपेन्द्र सिकरवार, भुवनेश सारस्वत, गंगाराम प्रजापति, आशीष साहू, राकेश केरवार, अंकित कटठल, करन सिकरवार, सुरेन्द्र साहू, गिरीश गुप्ता, हरजीत पाल, राजू कुशवाह, मनीष शर्मा, रवि पाण्डे एवं अल्ले साहू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

Share This News :