Home > अपना शहर ,
भाजपा मीडिया सेंटर का दिवाली मिलन सामरोह कार्यक्रम संपन्न

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी समाचार पत्रों संपादकगण, वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं, न्यूज चैनल के प्रमुख ब्यूरो चीफ, चैनल के संवाददाता बंधु एवं प्रेस फोटोग्राफर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 
मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत, ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, मप्र शासन के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, मप्र शासन के जनसंसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मप्र शासन की नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती मायासिंह, मप्र शासन के मंत्री लालसिंह आर्य, मप्र शासन के स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह, भिंड सांसद डाॅ भागीरथ प्रसाद, भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, विधायकगण श्री भारत सिंह कुशवाह, श्री घनश्याम पिरौनिया, ग्वालियर महापौर विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम में मीडिया सेंटर द्वारा भजन एवं गजल की प्रस्तुति का आयोजन भी किया गया तथा उपस्थित भाजपा नेताओं द्वारा सभी पत्रकार मित्रों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम स्थल पर मप्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, भाजपा ग्वालियर के संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, सहप्रभारी पवन सेन, भाजपा जिला गा्रमीण के मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, द्वारा पधारे हुए अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त टेलीविजन पैनालिस्ट राजेश सोलंकी, धैर्यवर्धन शर्मा, आशाीष अग्रवाल, श्रीमती नीरू ज्ञानी का परिचय प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने करवाया। 
अंत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर द्वारा पधारे सभी पत्रकार मित्रों का आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब लोगों को पत्रकार भाइयों के साथ मिलकर इस प्रकार के आयोजन करते रहना चाहिए, जिससे कि हम एक दूसरे के साथ मिलकर अपनी खुशियां बांट सकें और हमें एक समय ऐसा भी मिलें जिसमें कि हम हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे के सुख दुख में शामिल हो सकें। पत्रकार भाइयों की निजी जिंदगी में कितनी व्यस्ताएं होती हैं यह मैं अच्छी तरह समझता हूं कि क्योंकि मैने अपने जीवन का लंबा समय पत्रकारिता करके व्यतीत किया है। पाराशर ने कहा कि अपने कीमती समय में से समय निकालकर पत्रकार बंधु एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतागण आज यहां पधारे हैं मैं सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Share This News :