Home > अपना शहर ,
मुख्य सचिव ने नरवर तहसील न्यायालय का भी किया निरीक्षण

ग्वालियर । मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने सोमवार को संभाग के शिवपुरी सहित नरवर तहसील न्यायालयों का भी निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के संबंध में नायब तहसीलदार नरवर एवं उनके रीडर से भी जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तहसील के पुराने लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी को व्यवस्थित रूप एवं सुरक्षित तरीके से रिकार्ड रखने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने इस दौरान नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि फौती उपरांत पिता द्वारा अर्जित भूमि में बंटवारा एवं नांमातरण के दौरान बेटियों के भी नाम दर्ज किए जाए। उन्होंने इस दौरान रीडर को निर्देश दिए कि शीघ्र ही कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी प्राप्त करें और स्वच्छ एवं स्पष्ट शब्दों में प्रकरण लिखें। मुख्य सचिव ने इस दौरान एक ग्रामीण द्वारा की गई गलत रजिस्ट्री की शिकायत के अवोदन की जांच के निर्देश ग्वालियर संभागायुक्त को दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव राजस्व अरूण पाण्डे, प्रमुख राजस्व आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव, आयुक्त भू-अभिलेख एम.के. अग्रवाल, ग्वालियर संभागायुक्त  à¤à¤¸.एन.रूपला, अपर आयुक्त डी.डी. अग्रवाल, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक  à¤¸à¥à¤¨à¥€à¤² कुमार पाण्डे, अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी साथ थे। 

Share This News :