Home > अपना शहर ,
अस्पताल में अधेड़ की लाश मिली

ग्वालियर। उपनगर मुरार के जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर एक अधेड़ की लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार में रहने वाले रमेश पुत्र मान सिंह श्रीवास उम्र 62 की वहां पर ही फैंसी मेन्स पार्लर के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह वह आज सुबह भी घर से दुकान खोलने के लिए पैदल निकला था। उसके बाद अस्पताल में स्ट्रेचर पर उसका शव मिला। मामले की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। रमेश की मौत कैसे हुई इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Share This News :