Home > अपना शहर ,
लक्ष्य में समय की सीमा जरूरी: रिजवानउद्दीन

ग्वालियर। जीवन में सफलता पाने के लिये जिस प्रकार लक्ष्य जरूरी होता है उसी प्रकार लक्ष्य के लिये समय की सीमा भी आवश्यक है। अगर हमें किसी मुकाम तक पहुंचना है तो हमें उसके लिये समय सीमा का निर्धारण करना पड़ेगा। यह बात नई दिल्ली भविष्य निधि मुख्यालय से आए पीएफ कमिश्नर रिजवानउद्दीन ने शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
जिवानुददीन ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण कर दुनिया बदली जा सकती है लेकिन लक्ष्य भी विशिष्टï होना चाहिये लेकिन यह देखा जा रहा है कि आज की युवा पीढ़ी अपने लक्ष्य का निर्धारण नहीं कर पा रही है क्योंकि वो लक्ष्य में समय सीमा का ध्यान नहीं रखते जबकि बिना समय तय किये हुये किसी भी लक्ष्य पर पहुंचना कठिन है। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापक एवं छात्राओं को सफलता की कुंजी का मंत्र देते हुये बताया कि सफलता कड़ी मेहनत, ईमानदारी, अनुभव और खुशहाली से ही मिल सकती है. इसके अलावा सफलता पाने के लिये आत्मशक्ति का होना भी जरूरी है जब तक हमारे अंदर आत्मशक्ति जागृत नहीं होगी हम सफलता को पा नहीं सकते। पीएफ कमिश्नर ने सफलता पाने के लिये स्वस्थ रहना भी अति आवश्यक बताया।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिये। व्यायाम का सबसे अच्छा तरीका है साइकिल चलाना। उन्होंने कहा कि रोजाना दिल्ली में अपने घर से 45 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचता हूं, मैं चाहता हूं कि यहां मौजूद सभी लोग साइकिल का उपयोग करें जिससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे और जीवन में खुशहाल रहें। कार्यक्रम में प्राचार्य आरके उपाध्याय, जयदीप आदि उपस्थित थे।

Share This News :