Home > अपना शहर ,
महिला पार्षद राजाबेटी कंसाना ने इस्तीफा सौंपा

ग्वालियर। नगर निगम परिषद की वार्ड क्रमांक २५ की महिला पार्षद राजाबेटी मेहतांब सिंह कंसाना ने वार्ड में विकास कार्य ना होने , विकास कार्यों का भुगतान ना होने, आयुक्त की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर आज अपना इस्तीफा महापौर विवेक शेजवलकर को सौंप दिया है। 
वहीं आयुक्त विनोद शर्मा की कार्यप्रणाली से परेशान पार्षदों जगदीश पटेल , ब्रजेश गुप्ता आदि ने आयुक्त का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक महापौर ने महिला पार्षद का इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। महिला पार्षद राजाबेटी भाजपा से निगम परिषद में पार्षद हैं। 

Share This News :