Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया संभाग के 6 दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर । उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 31 अक्टूबर से ग्वालियर संभाग के 6 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। पवैया इस दिन प्रात:काल 5.30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर आयेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पवैया ग्वालियर से सायंकाल 6.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शिवपुरी होते हुए रात्रि 11.30 बजे गुना पहुँचेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री एक नवम्बर को गुना में प्रात: 10.30 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सायंकाल गुना से प्रस्थान कर अशोकनगर पहुँचेंगे। पवैया अशोकनगर में 2 नवम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व राज्योत्सव के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री सायंकाल 3.30 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर देहरदा होते हुए रात्रि 8.30 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे। 
उच्च शिक्षा मंत्री 3 नवम्बर को प्रात: 10.15 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रानीघाटी होते हुए अपरान्ह 2.30 बजे नरवर जिला शिवपुरी पहुँचेंगे। यहाँ पर पवैया नवीन डिग्री कॉलेज के भूमि पूजन व लोक सेवा केन्द्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 4.30 बजे मोहिनी सागर जायेंगे। सायंकाल 6 बजे नरवर से रवाना होकर रानीघाटी होते हुए रात्रि 8.30 बजे ग्वालियर आयेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 4 जनवरी को ग्वालियर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ 5 नवम्बर को प्रात: 11.30 बजे गाँधी रोड़ स्थित किरार भवन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन अपरान्ह 4.30 बजे सागरताल रोड़ पर लगभग 7 करोड़ 20 लाख रूपए लागत की सड़कों का भूमि पूजन करेंगे। पवैया रात्रि लगभग 11.30 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। 

Share This News :