Home > अपना शहर ,
कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को नमन किया

ग्वालियर । पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि एवं पूर्व गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्री मंडी स्थित लेडिस पार्क में भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा एवं लौहपुरूष पटेल के चित्र पर सभी कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्पाजंली दी। 
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि भारत की आम जनमानस श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान एवं देश के लिये किये गये विकास कार्यों को हमेशा स्मरण एवं आदर्श के रूप में मानेंगे। उन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। 
नमन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, बाल खांडे, महाराज सिंह पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कमलेश कौरव, विधायक लाखन सिंह, पूर्व सचिव सुरेन्द्र शर्मा, रश्मि पवार शर्मा, बृजमोहन परिहार, उपाध्यक्ष इस्माईल खां पठान, अरूण केन, काशीराम देहलवार, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, महामंत्री अमर सिंह माहौर, उदल सिंह, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती माधवी डिगे, प्रवक्ता आनंद शर्मा, केशव मांझी, केसी सिंह राजपूत, संगठन मंत्री छाउलाल यादव, श्रीमती विद्यादेवी कौरव, श्रीमती मीनू परिहार, किशोर गुप्ता, मान सिंह कुशवाह, संजय फड़तरे, प्रेमनारायण यादव आदि उपस्थित थे। संचालन सुरेन्द्र गुर्जर ने किया। 

Share This News :