Home > अपना शहर ,
एकता दिवसः मार्चपास्ट के बाद बैण्डों की आकर्षक प्रस्तुति

ग्वालियर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थीम रोड कटोराताल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएएफ, जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड की प्लाटून द्वारा मार्चपास्ट किया गया। 
सीआरपीएफ, बीएसएफ एवं एसएफ के बैण्ड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान अश्वरोही दल द्वारा किया गया मार्चपास्ट आकर्षण का केन्द्र रहा। मार्चपास्ट की सलामी पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अनिल कुमार द्वारा ली गई। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डाॅ. आशीष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, दिनेश कौशल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थीम रोड पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, मीडियाबंधु, उपस्थित रहे।

Share This News :