Home > अपना शहर ,
शहर में भारी वाहनों की एंट्री के लिए चेम्बर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा

ग्वालियर। शहर में मरी वाहनों की एंट्री के लिए बनाये गये रूट व समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने चेम्बर ने आज पुलिस अधीक्षक-डॉ. आशीष को पत्र लिखा है। 
चेम्बर अध्यक्ष-अरविन्द अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-यश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष-सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-जगदीश मिश्रल व कोषाध्यक्ष-गोकुल बंसल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि चेम्बर पदाधिकारियों व पुलिस अफसरों के साथ हुई बैठक में शहर में मरी वाहनों के प्रवेश के संबंध में व्यवस्था तय की गई थी और इसे पुख्ता रूप से लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस की थी, किंतु शहर के प्रवेश द्बारों पर तैनात पुलिस अमले द्बारा इस व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। 
चेम्बर ने पत्र में उल्लेख किया है कि यदि व्यवस्था का पालन नहीं होना है तो इससे बेहतर तो यही होगा कि पूर्व की व्यवस्था को ही बहाल कर दिया जाये। 
चेम्बर ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि शहर में मरी वाहनों की एंट्री के लिए तय किये गये रूट और समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की कृपा करें ताकि व्यवस्था का पुख्ता पालन हो सके एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाये ताकि म्विष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो सके। 

 

 

Share This News :