Home > अपना शहर ,
ग्वालियर से चुनावी बिगुल

आगामी 8 नवंबर को महाराज मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। उन्होंने इसके लिए ग्वालियर को चुना है और जीवाजी चौक पर आमसभा नोटबंदी के काला दिवस पर रखी गई है। इसमें चंबल अंचल के नेताओं की भागीदारी होगी।
यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा साहब से अपने सीएम इन वेटिंग के नाम की एनओसी संभवतः लेने के बाद अब महाराज राज्य में सक्रियता बढ़ायेंगे। शुरूआत गृह नगर ग्वालियर से होने जा रही है। कांग्रेस इस बार नोटबंदी के दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसी सिलसिले में जीवाजी चौक पर आमसभा का आयोजन किया गया है। इसको पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुना सांसद महाराज संबोधित करेंगे। 
महाराज को पता है कि मध्यप्रदेश जीतने के लिए ग्वालियर को जीतना होगा इसलिए उन्होंने गृह नगर से चुनावी बिगुल फूंकने का मन बनाया है। गुप्त सूत्र की मानें तो महाराज का नाम सीएम इन वेटिंग के लिए फाइनल हो गया है और राहुल की ताजपोशी से पहले कभी भी घोषित कर दिया जायेगा। इससे महाराज को अवगत करा दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि अबकी बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार चाहिये। इसी के चलते अब राज्य में महाराज चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे है। 

Share This News :