Home > अपना शहर ,
रेल में गंदगी किया हंगामा

ग्वालियर। नांदेड से अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में गंदगी साफ नहीं किए जाने पर यात्रियों ने ग्वालियर पहुंचते ही हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रेल को रोक दिया। हंगामे की सूचना पर तत्काल डिप्टी एसएस मौके पर पहुंचे और सफाई करवा कर रेल को आगे बढने दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदेड से अमृतसर जा रही रेल के  à¤¤à¥€à¤¨ स्लीपर कोचों में बीना से ही गंदगी थी। गंदगी साफ कराने के लिए यात्रियों ने कोच टीटीई व कंट्रोल को सूचना दे दी थी। सूचना के बाद भी झांसी में कोचों की सफाई नहीं होने से नाराज यात्रियों ने ग्वालियर में चेन पुलिंग कर हंगामा कर दिया। बाद में रेल अधिकारियों के आने और साफ सफाई करते ही रेल को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 

Share This News :