Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश के लोग खा रहे ज्यादा तेल, हरी सब्जियां कम

रुमनी घोष, इंदौर। देशभर में जब खिचड़ी के बहाने स्वास्थ्य वर्धक भोजन को लेकर बहस चल पड़ी है, ऐसे में क्या आपको पता है कि मध्यप्रदेश के लोग जो खाना खाते हैं उसमें सब्जियां कम हैं और तेल ज्यादा? मतलब यह कि देश के दिल में तेल जमा है। यह रिपोर्ट हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशियन (एनआईएन) ने शहरी इलाकों में रहने वाले भारतीयों की भोजन पद्धति और आहार में पौष्टिकता का सर्वे करने के बाद जारी की है। इस सर्वे में मध्यप्रदेश सहित 16 राज्य शामिल थे।

गुजरात-महाराष्ट्र बेहतर सर्वे के मुताबिक देशभर में गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों का भोजन दूसरे राज्यों की तुलना में बेहतर है। यहां गेहूं या चावल के अलावा मक्का, बाजरा, ज्वार आदि के भी व्यंजन भोजन में शामिल हैं। हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा है। एक या डेढ़ चम्मच तेल में बनी खिचड़ी ही पौष्टिक जहां तक खिचड़ी की बात है तो एनआईएन की वैज्ञानिक और काउंट योर फूड प्रोजेक्ट से जुड़ी डॉ. के दमयंती बताती हैं कि खिचड़ी बहुत तरीके से बनाई जाती है, लेकिन पौष्टिकता के मापदंड में एक व्यक्ति के लिए एक चम्मच या डेढ़ चम्मच तेल में बनी खिचड़ी ही पौष्टिक मानी जाती है। इस माप से बनी 200 ग्राम खिचड़ी में 400 ग्राम कैलोरी और 8-9 ग्राम प्रोटीन होता है।

Share This News :