Home > अपना शहर ,
जल पुरूष राजेन्द्र सिंह से संवाद कार्यक्रम आठ नवंबर को

ग्वालियर। डॉ. एमपी तिवारी विचार न्यास ग्वालियर द्वारा विभिन्न विषयों के जानकार और विशेषज्ञों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन आठ नवंबर को गालव सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में किया जाएगा। इस संवाद आयोजन में जल पुरूष एवं अंतर्राष्ट्रीय मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह से जनता  à¤¸à¤‚वाद करेगी। 
उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यासी अजय तिवारी, राकेश सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में पानी के लिए विशेष रूप से काम करने वाले राजेन्द्र सिंह पहले तो पानी के लिए अपने विचार रखेंगे उसके बाद वह आयोजन में आई जनता के सवालों का जबाब देंगे। इतना ही नहीं राजेन्द्र सिंह जनता द्वारा पूछे गये सबसे अच्छे सवाल करने वालों को सम्मानित भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के २९ जिलों में इस समय भीषण जल संकट है। उससे निबटने के उपाय भी राजेन्द्र सिंह द्वारा बताए जाएंगे। इस कार्यक्रम में महापौर विवेक शेजवलकर भी मौजूद रहेंगे। 
न्यासी अजय तिवारी ने बताया कि इसके बाद न्यास द्वारा भारत में रोजगार संकट, अच्छी सेहत के उपाय और चुनाव आयोग की सीमाएं और मतदाताओं की अपेक्षाएं जैसे विषयों पर भी संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, डॉ. कमलेश इंदौरिया आदि भी मौजूद थे।
 

Share This News :