Home > अपना शहर ,
भाजपा बुधवार को नोटबंदी का समर्थन कर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी के एतिहासिक फैसले का समर्थन करते हुए काला धनविरोधी दिवस मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी अनेक स्थानों पर मोर्चों के माध्यम से जहां हस्ताक्षर अभियान चलाएगी वहीं कालेधन का पुतला भी जलाएगी। 
उक्त जानकारी मंगलवार को पत्रकारों को देते हुए जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महासचिव द्वय कमल माखीजानी, शरद गौतम एवं महेश उमरैया ने बताया कि पार्टी की महिला विंग द्वारा नोटबंदी के समर्थन में एवं कालेधन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान केआरजी कालेज के पास चलाया जाएगा। वहीं भाजयुमो द्वारा ठाठीपुर चौराहे पर दोपहर १२ बजे से तीन बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर कालेधन का पुतला जलाया जाएगा। भाजपा के पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा पिंटो पार्क चौराहे पर दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुतला जलाया जाएगा। किसान मोर्चा द्वारा हजीरा चौराहे पर सायं चार बजे से छह बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा वहीं नुक्कड सभा भी की जाएगी। अनुसूचित जनजाति एवं मछुआ प्रकोष्ठ द्वारा किलागेट चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान तथा कालेधन का पुतला दहन किया जाएगा। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा शिन्दे की छावनी पर हस्ताक्षर अभियान एवं कालेधन का पुतला दहन किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चार से सात बजे तक गुढा तिराहे पर  à¤ªà¤° हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं भगत सिंह मंडल द्वारा मुरार सब्जी मंडी चौराहे पर पांच बजे से सात बजे तक हस्ताक्षर अभियान एवं नुक्कड सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं व्यापारिक प्रकोष्ठ द्वारा  à¤¨à¥Œ नवंबर को नयाबाजार चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। देवेश शर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य ५१ हजार हस्ताक्षर अभियान कराकर प्रदेश को देना है। उन्होंने बताया कि नोट बंदी से एतिहासिक एवं व्यापक सफलता मिली है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, पवन आदि मौजूद थे।     

Share This News :