Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसम्बर से 7 फरवरी तक लगेगा, तैयारियाँ शुरू

ग्वालियर । ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसम्बर 2017 से शुरू होकर 7 फरवरी 2018 तक भव्यता के साथ आयोजित होगा। समय रहते मेला की सभी तैयारियाँ अभी से शुरू हो जायें। सभी आवश्यक टेण्डरों में कार्यवाही अगले 10 दिवस में पूर्ण कर ली जाए। यह निर्देश ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एस एन रूपला ने सोमवार को रात्रि में मेला प्राधिकरण के सभागार में आयोजित ग्वालियर व्यापार मेला संचालक मण्डल की बैठक में दिए। 
बैठक में ग्वालियर रेन्ज के आईजी अनिल कुमार, एडिशनल कमिश्नर डी डी अग्रवाल, कलेक्टर विनोद शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ नीरज कुमार सिंह, मेला प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र मिश्रा सहित संचालक मण्डल के सदस्य एवं मेला व्यवसाईयों के लिये गठित समितयों के नोडल अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर रूपला ने गठित समितियों के नोडल अधिकारियों को निर्देश  à¤¦à¥‡à¤¤à¥‡ हुए कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये गठित समिति के सदस्यों से कहा गया कि वे रोचक कार्यक्रमों को बनायें। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों को जोड़ते हुए संगीत विश्वविद्यालय के क्लासिकल संगीत के कार्यक्रमों, आकाशवाणी एवं स्कूल कॉलेजों के कार्यक्रमों को जोड़ते हुए कैलेण्डर तैयार करें। 
कमिश्नर ने पशु मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पशु मेला में उन्नत पशु को लाने के पूरे प्रयास हों। यह मेला 25 दिसम्बर से शुरू होगा। इसमें किसान कल्याण तथा कृषि विकास पूरा सहयोग करे। उन्होंने पशु मेला में ठहरने वालों के लिये कॉटेज बनाने के भी निर्देश दिए। बाजार व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इसी माह से दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन पत्र लेना शुरू करें। उन्होंने पशु प्रवेश शुल्क, विक्रय शुल्क, टीनशेड, बेरीकेटिंग, प्रिंटिंग कार्य, लाउड स्पीकर से अनाउन्समेंट एवं माइक व्यवस्था, फ्लैक्स प्रिटिंग कार्य, कार, स्कूटर, साईकिल पार्किंग के ठेके अगले 10 दिवस में कर लिए जाएँ। कमिश्नर ने यह भी हिदायत दी कि कार, स्कूटर, मोटर साइकिल स्टेण्ड के ठेके करते समय यातायात विभाग की कन्डीशनों को भी जोडें। कमिश्नर ने कहा कि दुकानदारों को बिजली कनेक्शन लेने के पूर्व हर दुकानदार दुकान एवं सामान का बीमा अनिवार्य रूप से कराये तभी दुकानदारों को बिजली कनेक्शन दिया जाए। दुकानदारों को फायर फाइटिंग रखना भी अनिवार्य किया जाए। 
मेला की सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा अस्थायी श्रमिकों से कराई जाए। जिस पर 2.90 लाख रूपए का भुगतान करने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने साफ-सफाई कराने का प्लान बनाने, एडवान्स में सफाई कर्मचारियों को मेले के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों के यहाँ दो – दो डस्टबिन रखवाने को भी कहा। नगर निगम कमिश्नर की माँग पर कमिश्नर ने मेला सचिव को मेला कचरा को डम्प कराने के लिये सनसिटी नाले के पास उपलब्ध जमीन नगर निगम को देने के भी निर्देश दिए। मेला परिसर में चार हाईमास्ट लगाने, लगभग 90 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के निर्देश दिए। 
बैठक में यह भी तय किया गया कि मेला अवधि को छोड़कर मेला परिसर में स्थित मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर हॉल को ठेके पर देने पर विचार किया गया। 

Share This News :