Home > अपना शहर ,
विकास कार्यों में धनराशि की कमी आडे नहीं आएगी: माया सिंह

ग्वालियर ।  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की नगरीय विकास और आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार वचनबद्व है, विकास के कार्यों में धनराशि की कमी आडे नहीं आएगी। श्रीमती माया सिंह ने वार्ड 21 के बैंक काॅलोनी में 5.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 
श्रीमती माया सिंह ने कहा कि ग्वालियर में विकास के अनेक कार्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं, स्वीकृत कार्यों के पूर्ण होने से ग्वालियर की तस्वीर बदली बदली नजर आएगी। उन्हेांने कहा कि अमृत परियोजना के तहत पूरे शहर में पेयजल और सीवर की लाइनों का जाल बिछाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को बेहतर पेयजल व्यवस्था और सीवर की समस्या से निजात मिलेगी। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि शहर की सडकों के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई है। शहर की अनेक सडकों को मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है। सीवर लाइन डलने के पश्चात सडकों के निर्माण का कार्य तेजी से किया जाएगा। 
नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि काॅलोनीवासियों ने जो समस्याएं बताई हैं उनके निराकरण के लिए निगम के अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही काॅलोनी के दोनों पार्कों के उन्नयन का कार्य किया जाएगा। काॅलोनी के नाले को अतिक्रमण मुक्त करने और स्वच्छ करने के लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का दल भेजकर समयसीमा में कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष विजय सक्सैना ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह पटेल, राकेश गुप्ता सहित काॅलोनीवासी उपस्थित थे।

Share This News :