Home > अपना शहर ,
जिला चिकित्सालय से मरीजों को 5 हजार में मिलेंगे ब्लड प्लेटलेट्स

ग्वालियर । डेंगू जैसी घातक बीमारियों के कारण जिन मरीजों के प्लेटलेट्स 20 हजार या उससे कम हो जाते हैं उन्हें जिला चिकित्सालय परिसर मुरार में स्थापित एएफरेसिस मशीन द्वारा रियायती दर पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए जायेंगे। कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि ऐसे मरीजों को 7 हजार रूपए के स्थान पर अब 5 हजार रूपए ही देने होंगे। दो हजार रूपए की राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। 
कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि जिला चिकित्सालय मुरार में स्थापित की गई एएफरेसिस मशीन लम्बे समय से बंद अवस्था में पड़ी हुई थी। उनके भ्रमण के दौरान यह बात प्रकाश में आई कि उन्होंने संबंधित चिकित्सकों और स्टाफ के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एएफरेसिस मशीन को चालू कराया गया है। यह मशीन ब्लड से प्लेटलेट्स सेपरेट करने का काम करती है। वर्तमान समय में डेंगू और अन्य बीमारियों के कारण मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या घटने की शिकायतें जिला प्रशासन को प्राप्त हो रहीं थीं। उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को प्लेटलेट्स प्राप्त करने के लिये 10 हजार या उससे अधिक की राशि देनी होती है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एएफरेसिस मशीन संचालित कराई जा रही है। इस मशीन के माध्यम से अब मरीज मात्र 5 हजार रूपए की राशि देकर प्लेटलेट्स प्राप्त कर सकेगा। शेष दो हजार रूपए की राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी वहन करेगी।
कलेक्टर राहुल जैन ने राजस्व अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की सूचना पर नजर रखना चाहिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय शासन संस्थाओं के माध्यम से घरों में डेंगू के लार्वा की जाँच और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग व स्वच्छता की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। 

Share This News :