Home > अपना शहर ,
गुलाबी ठंड अब पकड़ने लगी रंगत

ग्वालियर। दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में छाई धुंध के लपेटे में आकर अंचल का पारा भी अब दबने लगा है, जिसके चलते ग्वालियर की गुलाबी ठंड अब रंगत पकड़ने लगी है। पिछले तीन दिनों से यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं दिन के मौसम में भी इसका असर दिखने लगा है।  
आसमान में छाए धुंधलके ने बीते रोज शाम ढलते ही लोगों को सर्दी का ऐहसास करा दिया। शनिवार की सुबह भी ऐसा ही मौसम बरकरार रहा। दरअसल ग्वालियर में न्यूनतम तापमान अब सामान्य (16 डिग्री) की तुलना में करीब 4 डिग्री नीचे लुढ़का हुआ चल रहा है, जबकि रात का पारा सामान्य (29 डिग्री) की तुलना में थोड़ा बढ़ा हुआ है। वहीं पिछले साल 11 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि ग्वालियर में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा 12 डिग्री के आसपास और अधिकतम 30 डिग्री के इर्दगिर्द बना हुआ है।

Share This News :