Home > अपना शहर ,
सड़क दुर्घटना में तुरंत प्रदान करें राहत राशि : कलेक्टर

ग्वालियर । सड़क दुर्घटनाओं में असमायिक निधन हो जाने पर पीड़ित परिवार को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाए। इसके लिये कलेक्टर राहुल जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों को अधिकार आवंटित कर दिए हैं। 
कलेक्टर जैन ने कहा कि सड़क पर वाहन दुर्घटनाओं के कारण किसी व्यक्ति का असमायिक निधन हो जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप अनेक बार कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो जाती है। पीड़ित पक्ष द्वारा भी तुरंत आर्थिक सहायता की मांग की जाने लगती है। ऐसे प्रकरणों में तुरंत राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम को यह अधिकार प्रदान किए गए हैं कि वह 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तुरंत मौके पर ही उपलब्ध कराएँ। यह राशि अन्य कार्यालयीन प्रक्रियाओं को पूर्ण करने से पूर्व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाए। जिसकी पूर्ति जिला प्रशासन द्वारा कर दी जायेगी। 
इसके साथ ही दुर्घटना में मृत व्यक्ति अगर शासन की किसी अन्य योजना के तहत भी पंजीकृत है, जैसे गरीबी रेखा से नीचे का परिवार होने पर राष्ट्रीय परिवार सहायता, खेतीहर मजदूर में पंजीकृत होने पर मंडी बोर्ड द्वारा संचालित योजना या संकर्मकार मण्डल के तहत पंजीकृत श्रमिक होने पर श्रम विभाग की योजनाओं से भी राहत राशि उपलब्ध कराने के प्रकरण बनाए जाएँ। इसी प्रकार उन्होंने आरबीसी की धारा-6(4) में सरकार द्वारा किए गए नए कानूनी प्रावधानों के अनुसार राहत राशि के प्रकरण तैयार किए जाएँ। 

Share This News :