Home > अपना शहर ,
अब योगी के सामने स्टार प्रचारक सिंधिया

संभावित सीएम इन वेटिंग को अब हम स्टार प्रचारक सिंधिया भी कह सकते है। कांग्रेस के करिश्माई चेहरों में शुमार सिंधिया को उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। 
सिंधिया उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में पूरे प्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। इसकी शुरूआत उन्होंने पिछले दिनों बाराबंकी से कर भी दी है। उन्होंने बाराबंकी में वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के साथ मंच शेयर किया था। यहां उन्होंने सरदार पटेल संबंधी एक कार्यक्रम में शिरकत कर चुनावी शंखनाद किया था। इससे साफ है कि अब योगी के सामने स्टार प्रचारक सिंधिया होंगे।

Share This News :