Home > अपना शहर ,
भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक आज भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा जी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतरे ने की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतरे, भाजपा कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा वार्डस्तर तक पहुंच चुका है और अब मतदान केंद्र तक पहुंचकर मतदान केंद्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी किसान मोर्चा की है। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और इस देश में किसानों की संख्या अधिक है। हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा किसान भाईयों के लिए जो योजनाएं बनाई जा रही हैं उन योजनाओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने का काम किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को करना होगा। बैठक को किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने भी संबोधित किया।
बैठक के बाद किसान मोर्चा के नौ मंडलों के प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए गये है। कोटेश्वर मंडल में मंडल प्रभारी मयंक राजपूत एवं सहप्रभारी नंदी तोमर, लक्ष्मीबाई मंडल में प्रभारी वकीला गुर्जर एवं सहप्रभारी मनोज जैन, दुर्गादास मंडल में प्रभारी धर्मेंद्र यादव एवं सहप्रभारी पिंटू परिहार, भगतसिंह मंडल में प्रभारी राजेंद्र शर्मा एवं सहप्रभारी मनोज पाराशर, रामकृष्ण मंडल में प्रभारी महेश भदौरिया एवं सहप्रभारी अमन खत्री, वीर सावरकर मंडल में प्रभारी प्रमोद  à¤ªà¤°à¤®à¤¾à¤° एवं सहप्रभारी छुन्ना थापक, दीनदयाल मंडल में प्रभारी सुरेंद्र व्यास एवं सहप्रभारी संजय राजे, विवेकानंद मंडल में प्रभारी केशव राजपूत एवं सहप्रभारी हरेंद्र तोमर एवं हेमू कालानी मंडल में प्रभारी मोहर सिंह बैस एवं सहप्रभारी गिरीश मिश्रा को बनाया गया है। बैठक का संचालन महामंत्री अरूण कुशवाह ने एवं आभार महामंत्री चेतन सोनी ने व्यक्त किया।

Share This News :