Home > अपना शहर ,
शहर विकास के लिए नगर निगम कृत संकल्पित: महापौर

ग्वालियर । शहर में विकास कार्यों एवं जनसुविधओं को उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम कृतसंकल्पित है, निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जनसुविधाओं के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 
उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने मंगलवार को वार्ड 24 स्थित द्वारिकाधीश मंदिर थाटीपुर के बाहर 15 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल की सदस्य श्रीमती मीना शिवराम जाटव, क्षेत्रीय पार्षद दिनेश दीक्षित, वार्ड 28 के पार्षद पुरूषोत्तम टमोटिया सहित श्रीमती पुष्पा तोमर एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद दिनेश दीक्षित ने बताया कि द्वारिकाधीश मंदिर थाटीपुर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 लाख रुपए की लागत से टीनशेड, टयूबवैल एवं प्याउ बनाने का कार्य कराया जाना है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को भी बहुत सुविधा होगी। 

Share This News :