Home > अपना शहर ,
विकलांग पुनर्वास केन्द्र में शीघ्र होगी विशेषज्ञों की नियुक्ति

ग्वालियर । जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र में विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिये जिला प्रशासन सीधा उन संस्थानों से सम्पर्क करेगा, जो इन विषयों की डिग्री प्रदान करते हैं। यह निर्देश कलेक्टर राहुल जैन ने बुधवार को बिरलानगर चिकित्सालय में संचालित विकलांग पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान दिए। 
उन्होंने कहा कि जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र के माध्यम से शारीरिक अपंग, मंद बुद्धि और डीफ एण्ड डम्फ व्यक्तियों को अलग-अलग थेरेपी के माध्यम से सामान्य व्यक्ति के रूप में जीवन यापन करने योग्य बनाया जाता है। जैन ने कहा जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र के लिए प्रथक से नवीन भवन के निर्माण की प्रकिया जारी है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिये कमलाराजा चिकित्सालय के समीप स्थित जिला रेडक्रॉस सोसायटी भवन वाली भूमि आवंटित की गई है। इस भवन का निर्माण लगभग एक करोड़ रूपए की राशि से किया जायेगा। भवन की ड्राइंग व डिजाइनिंग तैयार कर राज्य शासन को एप्रूवल के लिये भेजा चुका है।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में लगने वाले समय को दृष्टिगत रखते हुए  à¤µà¤°à¥à¤¤à¤®à¤¾à¤¨ भवन के बड़े हॉल में पार्टीशन कर सभी के थेरेपी के लिए पृथक-पृथक कक्ष बनाये जाएँ। साथ ही जिन विधियों में विशेषज्ञ टेक्निशियन या डॉक्टर की जरूरत है उनकी पूर्ति के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराए जाएँ। श्री जैन ने कहा कि विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए प्रशासन उन संस्थानों से भी सीधा सम्पर्क कर विशेषज्ञों की पूर्ति करायेगा, जिनकी कमी पुर्नवास केन्द्र में है। उन्होंने पुर्नवास केन्द्र में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवंटन की प्रतिक्षा में स्टाफ का वेतन नहीं रोका जाएगा, वेतन का भुगतान जिला रेडक्रास सोसायटी से कर बाद में उसका समायोजन किया जाएगा।
उन्होंने जिन हितग्राहियों को क्रत्रिम हाथ, पैर लगाए जाने है उसके लिए शिवपुरी स्थित “मंगलम संस्था” से सम्पर्क किया जाए, जिससे हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त हो सके।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाती जैन पुर्नवास केन्द्र के अधीक्षक डा. आर. पी. शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Share This News :