Home > अपना शहर ,
कांग्रेस का जनआक्रोश धरना 17 को

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कांग्रेस की साधरण सभा श्रीमंत माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन पर सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा मोदी सरकार, मप्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर कहा गया कि शुक्रवार 17 नवंबर को कांग्रेस का फूलबाग चैराहा पर प्रातः 10 बजे जनआक्रोश धरना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की खिलाफत करने वालों के खिलाफ दिया जायेगा। 
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन देश की आजादी, गरीबों की भलाई और भारत माता को अंग्रेजों से आजाद कराने में समर्पित रहा। महात्मा गांधी के आदर्शों सिद्धांतों को आज दुनिया मान रही है और विश्व के हर देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाकर उनके अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प ले रही है, ऐसे महान महात्मा की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाई गई है। भाजपा हिंदू महासभा की उत्पन्न संस्था है। गोडसे की प्रतिमा देश की आन, बान, शान पर कुठाराघात कर रही है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में में मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, अशोक शर्मा, मुन्नालाल गोयल, प्रदेश सचिव श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, हरिओम शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेन्द्र शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य पुनीत शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, किशन मुदगल, महाराज सिंह पटेल, बाल खांडे, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, महामंत्री उदल सिंह, जेएच जाफरी, देवेन्द्र शर्मा, कुसुम शर्मा आदि मौजूद थे। आभार व्यक्त संगठन मंत्री शील खत्री ने किया। 

Share This News :