Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम बोले- अरे साक्षी तुम्हें तो 50 लाख रु. देना है, भोपाल कब आओगी

इंदौर। à¤®à¥à¤–्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और रियो ओलिंपिक की कांस्य विजेता साक्षी मलिक की मुलाकात राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण के दौरान मंच पर हुई। उन्हें देखते ही मुख्यमंत्री बोले- अरे साक्षी, तुम्हें तो 50 लाख रु. देना है, बताओ भोपाल कब आ सकती हो। रियो ओलिंपिक के समय पुरस्कार की घोषणा की थी, जो देना बाकी है। यह सुन साक्षी मुस्कुरा दी।

गौरतलब है कि रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक साक्षी ने ही दिलाया था। उस समय साक्षी को कई सरकारों ने नगद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी साक्षी को 50 लाख रूपये देने की घोषणा की थी।

Share This News :