Home > अपना शहर ,
रिंकू उर्फ गौरव चौहान एक वर्ष के लिये जिला बदर

असमाजिक गतिविधियों में संलग्न रहने के आदी रिंकू परमार उर्फ गौरव चौहान को एक वर्ष के लिये जिला बदर कर दिया गया है। कलेक्टर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. संजय गोयल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य सुरक्षा अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह कार्रवाई की है। आरोपी रिंकू के खिलाफ पुलिस थाना ग्वालियर व हजीरा में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गोसपुरा नं.-1 ग्वालियर निवासी रिंकू उर्फ गौरव चौहान को ग्वालियर सहित समीपवर्ती जिले शिवपुरी, गुना, मुरैना, दतिया, श्योपुर एवं भिण्ड जिले की सीमा से एक वर्ष के लिये बाहर चले जाने के आदेश दिए गए हैं। बिना पूर्व स्वीकृति के इन जिलों में रिंकू को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन जिलों की सीमाओं से बाहर जाने के बाद निवास स्थान की सूचना भी प्रतिमाह रजिस्टर्ड डाक से जिला दण्डाधिकारी न्यायालय एवं संबंधित पुलिस थाना को आवश्यक रूप से देनी होगी।

Share This News :